विकासनगर, फरवरी 13 -- आरएसस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा है कि जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र अपनी विशिष्ट संस्कृति के लिए विख्यात है, जिसे बचाए रखना हम सबका कर्तव्य है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को साहिया में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में कही। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों व ग्रामीणों से हिंदू एकता व सांस्कृतिक संरक्षण का संकल्प दिलाया। मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने जोर देकर कहा कि आज समाज के सामने अनेक चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों का सामना एकजुट हिंदू समाज होकर ही किया जा सकता है। हमें अपने स्व का जागरण करना होगा ताकि देश में स्वदेशी का जागरण हो सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन जैसी गतिविधियों पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.