विकासनगर, अप्रैल 29 -- जौनसार पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे जल पखवाड़ा के तहत वाद-विवाद, निबंध, कलरिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 10 की खुशी चौहान को बेस्ट स्पीकर, कक्षा नौ के रूबल राणा को बेस्ट रिब्यूटल और कक्षा आठ के रुद्रांश सिंह को बेस्ट कंटेंट का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...