विकासनगर, जुलाई 23 -- जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत विद्यालय की टीम ने आलूमंडी और ग्वासा पुल क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के सब्जियों के बीज वितरित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मृदुला थापा ने बताया कि विद्यालय में स्थापित इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को लौकी, पालक, मेथी, धनिया और टमाटर समेत विभिन्न सब्जियों के बीज वितरित किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को इको क्लब के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने और नशे ...