विकासनगर, अगस्त 26 -- देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित जौनसार-बावर के खत अठगांव स्थित टिपौऊ गांव निवासी मुकेश शर्मा ने कयाकिंग और कैनोइंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में सेवाएं दे रहे शर्मा खेल उपलब्धियों के साथ प्रशिक्षण, खेल प्रशासन और जल क्रीड़ा के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता शर्मा छह बार भारतीय पुलिस गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। उनके अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय कैनो महासंघ के साथ ओलंपिक तकनीकी अधिकारी (आईटीओ) के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। वह उत्तराखंड सरकार के साथ जल क्रीड़ा क्षेत्र में मुख्य सलाहकार और नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कोच के रूप में देश के श...