जौनपुर- प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई किशोरी
चंदौली, मई 11 -- सुजानगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित एक मोबाइल टावर पर रविवार सुबह एक किशोरी चढ़ गई और हंगामा करने लगी। किशोरी का पड़ोस के साड़ी कला गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि परिजन इस संबंध के लिए तैयार नहीं थे, जिससे आहत होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और शादी की जिद करने लगी। घटना के दौरान किशोरी ने टावर पर चढ़कर हंगामा किया और कहा कि वह उसी युवक से विवाह करेगी जिससे वह प्रेम करती है। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष सुजानगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- प्रेमी से विवाह की जिद पर टावर पर चढ़ी किशोरी, किया हंगामा ग्रामीणों और पुलिस के समझाने के बाद परिजन विवाह के लिए सहमत हो गए, जिसके बाद किशोरी टाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.