जौनपुर से चोरी हुई बाइक पट्टी में बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और दो देसी बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बाइक जौनपुर से चोरी करने और बम रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। उपनिरीक्षक शुभम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ करैला-मंगरौरा रोड स्थित पूरे देवजानी तिराहे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से चोरी की बाइक और देसी बम बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी शमशाद अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी कनेवरा (बुधई का पुरवा), थाना फतनपुर है। उसने पुलिस को बताया कि करीब पांच दिन पहले उसने उक्त बाइक जौनपुर से चोरी की थी। उसने बरामद देसी बम अपनी सुरक्षा के लिए रखने की बात कही। पुलिस ने वाहन का सत्यापन किया तो पता चला कि बाइक 26 जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.