जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर, संवाददाता। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स शनिवार को जौनपुर पहुंचे। डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 54 हजार 401 मामले राज्य सूचना आयोग में पहुंचे। इसमें 33 हजार 181 मामलों का निस्तारण 18 अप्रैल तक किया गया है। जबकि अभी 21 हजार 578 मामले लंबित है। जौनपुर में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के मामले कम दर्ज हो रहे हैं। यहां पिछले दो साल में 1244 मामले पहुंचे, जिसमें 927 मामला का निस्तारण किया जा चुका है। वह वाराणसी जाते समय डाक बंगले में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके पहले चंदवक क्षेत्र के ब्राह्मणपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरटीआई केवल सूचना प्राप्त करने का माध्यम न रह जाए, बल्कि इसके जरिए समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित ह...