जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत
जौनपुर, जून 5 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गुरुवार की रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।पहली घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। ग्राम कैलीडीह, थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगढ़ निवासी 25 वर्षीय विनीत विश्वकर्मा पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जौनपुर रायबरेली हाईवे पर नौवाडाडी गांव के पास एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक काफी दूर जा गिरी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.