जौनपुर, मई 23 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में वन का क्षेत्र कुछ खास तो नहीं है, लेकिन जितना है उसमें कई ऐतिहासिक वृक्ष हैं। इन ऐतिहासिक वृक्षों को वन विभाग ने विरासत वृक्ष यानी 'हेरिटेज ट्री' घोषित किया है। इन्हें संरक्षित करने और उनकी प्रजाति के पौधों री संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। इस बार के पौधरोपण में जौनपुर में हेरिटेज ट्री का रकबा बढ़ाने पर जोर है। उसमें भी 'खिरनी' के पौधों पर विशेष जोर है। बीते वर्षों में वन विभाग की टीम ने जिले के अलग अलग स्थानों पर ऐसे पुराने वृक्षों को खोजा जिनका कुछ न कुछ इतिहास रहा है। ऐसे में यहां तीन प्रजातियों के वृक्ष मिले। उसमें पीपल, पाकड़ और खिरनी के वृक्ष प्रमुख रहे। इनकी उम्र 100 साल से अधिक है। कुछ पीपल और पाकड़ के वृक्ष तो 150 साल से अधिक उम्र के मिले। वहीं शाहगंज में 135 स...