वार्ता, मई 3 -- UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में हडंकंप मच गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.