जौनपुर में डबल मर्डर, भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा, वसीयत को लेकर था विवाद
जौनपुर, सितम्बर 19 -- UP News: यूपी के जौनपुर से डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जहां नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में सगड़ी (रिक्शा ट्राली) नहीं देने के विवाद में एक युवक ने शुक्रवार मां और बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया। वहीं, इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी भूपेंद्र पटेल और उसकी बहन गौरा देवी के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसी क्रम में भूपेंद्र पटेल ने 45 वर्षीय बहन गौरा देवी से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी मांगा। बहन के मना करने पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से गौरा देवी पर हमला कर दिया। बीच-बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.