मिर्जापुर, मार्च 8 -- जिगना। क्षेत्र के बरहां खुर्द गांव स्थित चेहरा-बामपुर कंबाइंड क्लब ग्राउंड पर आयोजित अंतर जनपदीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में जौनपुर की टीम ने बेस्ट आफ थ्री के मुकाबले में 29-27, 21-19 से प्रयागराज की टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में मंडौर प्रयागराज की टीम ने 21-17, 21- 19, 21- 18 से वाराणसी की टीम को बाहर का रास्ता दिखाया। आयोजक श्यामकांत शुक्ला लहरी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मैच का शुभारंभ किया। देर रात दूधिया रौशनी में प्रतियोगिता का फाइनल मैच होने की घोषणा की गई। प्रबंधक गणेश गोस्वामी ने बताया कि विजेता व उपजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कमेंटेटर मो. मुस्तफा और विनोद पाण्डेय रहे। संतोष भास्कर और आकाश कुमार न...