जौनपुर, अप्रैल 30 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रायबरेली में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जौनपुर निवासी शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब तीन बजे तब हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। सुजानगंज क्षेत्र के बाहरपुरकला गांव निवासी दो सगे भाई 48 वर्षीय मिन्नी यादव और 58 वर्षीय राजेंद्र यादव कार से रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मिन्नी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बाहरपुरकला गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार स...