भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात करते हुए एक राय होकर फर्जी दस्तावेजों की मदद से राजस्व में अपना नाम दर्ज कराने वाले दो आरोपित धराए। उसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों में फेरबदल करके राजस्व रिकार्ड में अपना नाम आरोपितों ने दर्ज करा लिया था। मामले में तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। मुखबिर की सूचना पर मसलाहउद्दीन तथा सफीना बानो निवासीगण कजगांव, सदात मसौड़ा थाना जफरावाद जिला जौनपुर को एकमा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में एसआई हरिकेश सिंह, शमशाद खान, हरिकेश यादव, शेराफुल, मोहनी तिवारी, शामली तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- फर्जी केवाला पर जमीन का नामांतरण कराने का मामला, आरोपी पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- फर्जी केवाला पर जम...