जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर, संवाददाता। तेज बारिश, आंधी के दौरान बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जौनपुर जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां से बनकर रायबरेली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पेड़ गिर गया। हालांकि ओएचई तार की वजह से पेड़ की डालियां सीधे बोगी पर न गिरकर तार पर गिरीं, जिससे तार क्षतिग्रस्त हुआ और बोगी साफ साफ बच गई। बारिश के बाद रेलवे ने रेस्क्यू करके करीब दो घंटे में डालियों को तो हटवा दिया, लेकिन तार ठीक करने में समय लगा, ऐसे में इंटरसिटी शाम सात बजे तक रवाना नहीं किया जा सका था। उधर, बक्शा स्टेशन पर भी ओएचई पर पेड़ गिरने से अप लाइन बाधित रही। यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 14 लोगों की मौतघटना का विवरण जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मंदिर के पास जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी। यह ट्रेन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.