नई दिल्ली, मई 1 -- गोरखपुर जंक्शन और जोनपुर में ब्लॉक के कारण रेलवे ने एक ट्रेन को रद्द कर दिया है और दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदल दिया है। गोरखपुर में प्लेटफॉर्म संख्या-5 और 6 पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 8 मई तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 9 मई तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छह मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। आठ मई को गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी। एक, 4, 7 और 8 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्स. भटनी तक ही आएगी। एक, 2, 5, 8 और 9 मई को भटनी से चलाई जाएगी। 9 मई तक बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट तक जाएगी। दूसरी ओर, जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम भी साथ-साथ चल रहा है, जिसने वाराणसी मंडल की पूरी परिचालन व्यवस्था को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.