जौनपुर-गाजीपुर के लापरवाह अभियंताओं का करें तबादला : ऊर्जा मंत्री
वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जौनपुर और गाजीपुर में बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था और समय पर खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को दोनों जिलों के लापरवाह अभियंताओं का तत्काल तबादला करने का निर्देश दिया है। उनकी सख्ती के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रबंध निदेशक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शर्मा बुधवार देर शाम काशी पहुंचे। रात करीब 9:30 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जौनपुर और गाजीपुर की बिजली व्यवस्था को लेकर उनके तेवर सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.