जौनपुर को फ्लाईओवर और रेलवे अंडरपास की सौगात
जौनपुर, जून 30 -- जौनपुर, संवाददाता। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई, इंदिरा गांधी स्टेडियम होकर करंजाकला, सैदपुर, गड़ऊर, देवकली और भदेठी तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि नौ करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। साथ ही जौनपुर शहर को फ्लाईओवर और रेलवे अंडरपास की भी सौगात मिल चुकी है, जिनका निर्माण जल्द शुरू होगा। शिलान्यास के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित जनसभा में गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद किया था। यह भी पढ़ें- दुबहड़ से चंदवक-ढेलहवा बाबा तक 46 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.