लखनऊ, मई 27 -- - सीसी कैमरे में कैद हुई घटना,आलाअफसर मौके पर पहुंचे, बदमाशों की तलाश में दबिश यह भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाशों ने बिल्डर को गोलियों से भून डाला लखनऊ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- लखनऊ में दिनदहाड़े तड़तड़ाईं गोलियां, पीजीआई के पास प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बिल्डर संदीप सिंह (45) को गोलियों से भून डाला। घटना के समय संदीप सिंह कार से उतरकर अपने आफिस जा रहे थे। उसी समय बदमाश उन्हें तीन गोली मार कर फरार हो गए। बिल्डर की हत्या से मार्केट में दहशत फैल गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों और फरोंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए। बदमाश सीसी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश म...