प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आसपुर देवसरा के एसआई कृष्णानन्द श्रीवास्तव, कांस्टेबल रंजीत कुमार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। न्यायालय जनपद जौनपुर की ओर से निर्गत वसूली वारंट बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त परवेश चौहान निवासी ग्राम आसपुर देवसरा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.