जौनपुर, जनवरी 26 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। चन्दवक क्षेत्र के पड़रछा गांव निवासी डॉ.आलोक कुमार सिंह की मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह मुंबई के एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। ट्रेन से उतरने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पड़रछा गांव निवासी कमांडो अनिल कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र डॉ.आलोक कुमार सिंह मुंबई के विले पार्ले स्थित एनएम कॉलेज में प्रोफेसर थे। शनिवार शाम वह कॉलेज से आवास पर आने के लिए लोकल ट्रेन पर सवार हुए। मलाड स्टेशन पर उतरते समय आगे महिलाओं के होने के कारण उन्होंने पीछे खड़े युवक को धक्का देने से मना किया, इसी बात को लेकर विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.