जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के मड़ियाहूं तहसील के ग्राम भरतीपुर निवासी युवा नेता दीपक आजाद सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित की तरफ से की गई है। दीपक सिंह वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के महामंत्री के रूप में सक्रिय थे और संगठन में उनकी ऊर्जा, जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम तथा समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूर्वांचल के पहले ऐसे युवा हैं जिन्हें मुंबई में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जो जौनपुर जिले के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.