प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरपी और आरपीएफ ने सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर जौनपुर के एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मांडा चौकी प्रभारी प्रवीण दुबे ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 मजार के पास से जौनपुर के बेलहरी गांव निवासी आकाश राजभर को पकड़ा।उसके पिट्ठू बैग से विभिन्न कंपनियों की करीब 32 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार में शराब की सप्लाई करने जा रहा था। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर 24 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...