बलिया, फरवरी 6 -- रानीगंज। बैरिया पुलिस ने दो वांछित गौ तस्कर रामबुझ यादव व अंकुश यादव पर इनाम की घोषणा की है। इन पर बैरिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उक्त दोनों आरोपी 17 दिसंबर 2025 से फरार हैं। रामबुझ यादव जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव का निवासी है जबकि अंकुश यादव आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं लेकिन अभी तक गिरफ्त से बाहर है आरोपियों के घर और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस बीच, एसपी ने दोनों पर इनाम की घोषणा की है। कहा है कि पुरस्कार की धनराशि बजट सीमा में दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.