जौनपुर : सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.62 लाख की ठगी
जौनपुर, मार्च 26 -- खुटहन (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख 62 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खुद को कंपनी का एजेंट और ब्रोकर बताने वाले चार लोगों के खिलाफ खुटहन थाने में बुधवार की रात में मुकदमा दर्ज किया है। मामला एक साल पहले का है।खुटहन थाना क्षेत्र के ही गजेंद्रपुर गांव निवासी पवन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके पिता विजय प्रताप सिंह सूरत गुजरात में नौकरी करते हैं। जहां उनकी मुलाकात सुजानगंज क्षेत्र के ऊचगांव निवासी उमाशंकर सिंह से हुई। पहली मुलाकात में ही दोनों घुल मिल गए। इसी दौरान विजय ने अपने छोटे बेटे अमन को कहीं नौकरी पर रखवाने की बात कही। उमाशंकर और उसके रिश्तेदारों ने सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी दिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.