जौनपुर, अप्रैल 8 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना बाजार में मंगलवार की रात करीब दस बजे बेटी को साइकिल सिखाते समय बाइक की चपेट में आने से किराना व्यवसायी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। बुधवार को व्यापारियों ने कुछ देर के लिए दुकान बंद कर शोक जताया।किराना व्यवसायी 38 वर्षीय पवन कुमार गुप्ता पुत्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता मंगलवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद अपनी छह वर्षीय बेटी शामली को एनएच-731 बी पर साइकिल चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक आती दिखी तो वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ पड़े। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पवन को टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने की वजह से पवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सीएचसी भेजा गया, जहां उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.