जौनपुर, मार्च 11 -- खुटहन, जौनपुर हिन्दुस्तान संवाद। सब्जी मंडी के पीछे नाले के पास युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, खुटहन निवासी 28 वर्षीय कल्पनाथ उर्फ कक्कू इलेक्ट्रिक मिस्त्री के रूप में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम पत्नी को फोन पर कहा कि रात में घर नहीं आएगा। ऐसे में परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए। सुबह सब्जी मंडी के पीछे नाले के पास पेड़ से लटका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कक्कू छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम कर परिवार का गुजारा करता था। कक्कू के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष राम...