जौनपुर, अप्रैल 8 -- मछलीशहर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव स्थित तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे एक ही गांव के निवासी थे।मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पराहित गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र मोनू उर्फ सत्यम और लालबहादुर का नौ वर्षीय पुत्र उमंग बिना किसी को बताए गांव के पास स्थित तालाब में नहाने चले गए थे। उस समय घर के लोग गेहूं की कटाई के लिए खेत गए थे। शाम को जब परिवार के लोग लौटे तो दोनों बच्चे घर पर नहीं मिले। ऐसे में खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद किसी ने बताया कि दोनों को तालाब में नहाते हुए देखा गया था। जब परिवार के लोग तालाब के किनारे पहुंचे तो वहां कपड़ा रखा था। उसी आशंका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.