जौनपुर : छप्पर में लगी आग से वृद्ध जिंदा जला
वाराणसी, अप्रैल 13 -- बरहूपुर गांव में आधी रात छप्पर में लगी आग तीन दिन पहले ही हुआ था बुजुर्ग की पत्नी का निधनमहराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद: क्षेत्र के बरहूपुर गांव में शनिवार की आधी रात को एक छप्पर में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। हृदयविदारक बात यह है कि मात्र तीन दिन पहले ही बुजुर्ग की पत्नी का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ था।बरहूपुर गांव निवासी 68 वर्षीय भूलन सरोज शनिवार की रात अपने छप्पर के नीचे सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि भीतर सो रहे भूलन को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें देख गांव के लोग मौके पर जुटे और बुझाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.