जो US लगा रहा था एक्स्ट्रा टैरिफ, अब वही पढ़ रहा कसीदे; भारत की तेल आयात नीति पर क्या बोले मार्को रुबियो
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत का तीन दिवसीय दौरा पूरा कर अमेरिका वापस लौट गए हैं। हालांकि, स्वदेश रवाना होने से पहले मार्को रुबियो ने भारत की तेल आयात की रणनीति पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत कच्चे तेल के आयात के स्रोतों में विविधता रखे हुए है और यह उसकी सफल रणनीति है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत का यह विविधता भरा कदम उसके अपने हितों से प्रेरित है, न कि अमेरिकी दबाव के कारण ऐसा है। एक तरह से भारत की तेल आयात नीति की तारीफ करते हुए रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक ही आपूर्तिकर्ता पर बहुत अधिक निर्भर रहने से देशों के लिए आपूर्ति में रुकावट आने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने पर लगाए गए टैरिफ की ओर भी इशारा किया, जो नाकाम रहा था। इंडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.