नई दिल्ली, मई 4 -- हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए संदीप पाठक ने अपने खिलाफ पंजाब में दर्ज एफआईआर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। संदीप पाठक ने कहा कि उन्हें अभी तक इनकी कॉपी नहीं मिली है। वहीं, पाठक ने कहा कि वह जिन रास्तों पर 'आप' में चलते थे उन्हीं का पालन करते हुए भाजपा में भी काम करेंगे। दिल्ली आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर पाठक को 'आप' की चुनाव और प्रचार रणनीति तैयार करने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। कभी 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले पाठक ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह आप के संगठन महासचिव थे और पीएसी के सदस्य भी। संदीप पाठक ने मीडिया से बातचीत में अपने खिलाफ एफआईआर को लेकर चुप्पी तोड़ी और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.