कोटद्वार, फरवरी 9 -- Mohammad Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार शहर के गंगादत्त जोशी मार्ग पर 26 जनवरी को बाबा दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान चर्चा में आए दीपक कुमार को अब जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है। वीडियो में दिख रहा युवक बिहार का बताया जा रहा है। उसने दीपक को जान से मारने वाले को दो लाख इनाम की घोषणा की है। वायरल वीडियो में एक युवक काली जैकेट पहने, बड़ी मूंछें रखे और सिर पर तिलक लगाए कैमरे की ओर देखता हुआ नजर आ रहा है। युवक वीडियो में कहता है, "मोहम्मद दीपक को जो मारेगा और उसे जो हिंदू धर्म के बारे में बताएगा, उसे हम दो लाख रुपए देने का काम करेंगे।" इस दौरान युवक अपने एक हाथ में 500 रुपये के नोटों की गड्डी लह...