धनबाद, अगस्त 6 -- निचितपुर में श्रावण मास के पावन अवसर पर बुधवार को पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो सुख पायो राम भजन में, कहा मिलयो अमीरी में। उन्होंने कहा कि संसार का वैभव क्षणिक है, जबकि भगवान का नाम और सद्गुरु की कृपा शाश्वत आनंद प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरूभक्ति का महत्व श्रीमद्भागवत महापुराण कलियुग में भगवान के नाम-स्मरण को सबसे सरल और श्रेष्ठ साधन बताता है। श्रीमद्भगवद्गीता (9.22) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त अनन्य भाव से भगवान का स्मरण करते हैं, उनके योग-क्षेम का भार स्वयं भगवान उठाते हैं। महाराज ने कहा कि धन, पद और ऐश्वर्य नश्वर हैं, लेकिन भक्ति और सद्गुरु की क...