कानपुर, जून 25 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। लखनऊ अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर में बेसमेंट और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के दौरान बुधवार को एक दिलचस्प मामला सामने आया। जाजमऊ इलाके में केडीए ने एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील तो कर दिया मगर इस घटना एक घंटे भी नहीं बीते थे कि केडीए के सुर बदल गए। कोचिंग सेंटर को सील करने का वीडियो शहर में तेजी से वायरल होने के बाद भी केडीए ने कह दिया कि बुधवार को कोई भी सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई। मामला शहर के एक प्रभावशाली परिवार से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- अनदेखी करते रहे अफसर, बेसमेंट में अस्पताल से लेकर मॉल तक आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।शहर में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई बिट्टू म...