जो सरकार जवाबदेह नहीं, उसे बदलने के लिए अब संघर्ष शुरू किया जाना चाहिए: उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि जो सरकार जवाबदेह नहीं, उसे बदलने के लिए अब लड़ाई शुरू की जानी चाहिए। ठाकरे ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और इससे 'जुड़ी विद्यार्थियों की आत्महत्या' की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर युवाओं का भविष्य छीनने का आरोप लगाया। इन मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं। ठाकरे ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सरकार की आलोचना करते हुए यह टिप्पणी की। हाल में उनकी पार्टी के छह लोकसभा सदस्य पाला बदलकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.