नैनीताल, मार्च 19 -- उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले मुस्लिम दुकानदार का बचाव करने की वजह से चर्चा में आये मोहम्मद दीपक कुमार को गुरुवार को कड़ी फटकार लगाई और उनकी याचिका को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। अदालत ने कहा कि 'जो व्यक्ति आरोपी है, वह सुरक्षा की गुहार लगा रहा है और पुलिस के खिलाफ जांच की मांग कर रहा है? आप एक संदिग्ध आरोपी हैं। आप इस मुद्दे को सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं।' अदालत ने यह बात दीपक द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर दायर मामले की सुनवाई करते हुए कही। 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई के दौरान उत्तराखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल की पीठ ने इस मामले में कथित रूप से पक्षपातपूर्ण आचरण के लिए गलती करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.