चम्पावत, जनवरी 1 -- लोहाघाट। सरयू पेयजल योजना के टेंडर जारी होने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि सूरयू पेयजल योजना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। विधायक ने कहा कि लोहाघाट में सीएम के समक्ष भी पहली मांग पेयजल योजना की रखी थी। विधायक ने कहा कि यह मेरा जनता के साथ किया गया संकल्प था जो पूरा हो रहा है। विधायक ने कहा कि कार्य जल्द और पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। विधायक ने लिफ्ट योजना के टेंडर लगने पर नगर वासियों की ओर से सीएम धामी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.