जो रूट बन गए टेस्ट क्रिकेट में 14 हजारी, अब सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड से कितनी दूर? जानिए
नई दिल्ली, जून 21 -- इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। शनिवार 20 जून को रूट ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तानी कर रहे जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में 14 हजारी बन गए हैं। वह दुनिया के सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं, जो इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिनके विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की चौथी पारी में दूसरा रन लिया, वैसे ही उनके टेस्ट रनों की संख्या 14000 हो गई। उनके अलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही 14000 रनों के पार जा सके हैं। मैच के चौथे दिन का खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.