नई दिल्ली, जून 16 -- जो रूट 17 जून 2026 को फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। करीब चार साल पहले उन्होंने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, नाइटक्लब कांड की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए कप्तान बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट टीम की कमान संभालने वाले हैं। जो रूट कप्तानी के बाद 47 टेस्ट मैचों में बतौर बल्लेबाज खेले हैं, लेकिन अब फिर से टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह कप्तानी में सबसे लंबे गैप का वर्ल्ड रिकॉर्ड है? इसके बारे में जान लीजिए। दरअसल, टेस्ट कप्तानी में सबसे लंबे गैम का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान एलेक स्टीवर्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने 49 टेस्ट मैच कप्तानी करने के बाद से फिर से कप्तानी करने से पहले तक खेले। 1993 में जब ग्राहम गूच इंजर्ड हो गए थे ...