नई दिल्ली, जून 18 -- इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह शुरुआती तीन पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। रूट इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने गुरुवार को 46 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 6500 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 391 रनों का स्कोर बनाया।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा...