नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैचों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एडिलेड के मैदान पर 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 50वां अर्धशतक है। 35 वर्षीय बल्लेबाज को कूपर कोनोली ने 28वें ओवर में अपना शिकार बनाया। रूट ने इतिहास रच डाला है। वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 50 फिफ्टी लगाने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने साल 2013 में वनडे डेब्यू किया था। एडिलेड मैच रूट का 201वां वनडे था।जो रूट नायाब क्लब में शामिल जो रूट ने एक नायाब क्लब में एंट्री कर ली है, जिसमें मोहम्मद अजहरुद्दीन और मार्क वॉ जैसे दिग्गज हैं। दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज वॉ भी ODI में अपनी टीम के लि...