लखनऊ, मई 18 -- -21 विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित 932 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र -युवाओं से बोले सीएम-आपकी सफलता प्रदेश की सफलता का आधार बनना चाहिए लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा है कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में यूपी के अंदर काम कर लेगा, देश-दुनिया में उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। जो यूपी में सफल है, वह हर जगह सफल है, क्योंकि 25 करोड़ आबादी का यूपी अलग-अलग परिस्थितियों में काम करता है और सम-विषम परिस्थितियों में परिणाम भी देता है। आप सभी को ऐसे राज्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी सरकार के मिशन रोजगार मुख्यमंत्री योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत सोमवार को 21 विभागों में विभिन्न पदों पर 932 युवाओं को न...