लखनऊ, अप्रैल 5 -- भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान एक वाकए का जिक्र करते हुए कहा कि जहां सालार मसूद को मारा गया था। वहां उसके नाम से मेला लगता था, लेकिन महाराजा सुहेलदेव का नाम कोई नहीं लेता था। भारतीय समाज ने उन्हें भुला दिया था। एक हजार साल बाद पीएम मोदी ने उन्हें सम्मान दिलाया। हमारी सरकार ने वहां उनके नाम पर आयोजन शुरू किए। आज सालार मसूद के मेले से ज्यादा भीड़ वहां जुटती है।माफिया जैसा था सालार मसूद सीएम योगी ने कहा कि सालार मसूद माफिया से कम नहीं था। अभी जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, वो उसी विचारधारा से आता है। उसने हमारे मंदिरों को तोड़ा। सिर्फ सोमनाथ मंदिर ही नहीं बल्कि अयोध्या की रामजन्म भूमि को भी क्षतिग्रस्त किया था।...