अयोध्या, जून 24 -- Swami Prasad Maurya: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चित रहने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर कुछ ऐसा बयान दे डाला कि सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। स्वामी के बयान पर साधु-संतों ने भी आपत्ति जताते हुए टिप्पणी की है। स्वामी के विवादित बयान को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर एसआईटी की जांच जारी है। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयानबाजी करके सियासी माहौल गर्म कर दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, करोड़ों रुपया लुटेरे लूट ले गए। मंदिर और दरबार में भी लूटपाट हुई। चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन वो भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाया तो आप का भला क्...