नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारत ने 6वीं बार अंडर-19 के वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस बार कप्तान आयुष म्हात्रे ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 100 रनों के बड़े अंतर से इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम में खुशी का माहौल देखने को मिला। विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाते हुए सभी युवा खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इस लाइव में कप्तान आयुष म्हात्रे से किसी ने पूछा कि आपको भारत को 6वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर कैसा लग रहा है। इसके जवाब में कप्तान आयुष म्हात्रे ने जो कहा वह हर किसी का दिल जीत लेगा। कप्तान म्हात्रे ने कहा कि जो भी है सब वैभव की वजह से है। यानी कप्तान म्हात्रे ने हंसी-मजाक वाली जगह में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.