जो भी नाराजगी है, गोमती नदी में डाल दीजिए; BJP नेताओं से बोले अमित शाह, योगी को याद आए आडवाणी
लखनऊ।, अक्टूबर 31 -- केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों और चिंताओं को भुलाकर अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती तक साथ काम करने की अपील की जिससे कि भगवा पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सके। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा, "आप लोगों के मन में जो भी निराशा या नाराजगी है, उसे यहां से जाते समय गोमती नदी में डाल कर जाइए। हमें एकजुट रहना है। कई बार हम जो सोचते हैं, वह हासिल नहीं होता है।" आपको बता दें कि भाजपा इन दिनों उत्तर प्रदेश में सर्वे करवा रही है। इनमें कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.