धनबाद, अप्रैल 10 -- बैशाखी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को डुमरी दो नंबर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में पीछे फूलों से सजी बाबा जी की पालकी चल रही थी। इस दौरान स्त्री सत्संग की महिलाओं ने सत नाम वाहे गुरु तेरे द्वार अईया सगता और याद करा तेनु बाबा नानका... जैसे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। छोटे बच्चे हाथों में निशान साहब लेकर सबसे आगे चल रहे थे। नगर कीर्तन विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए डुमरी चार नंबर और फिर तीन नंबर गुरुद्वारा पहुंचा, जहां स्थानीय कमेटियों ने पंज प्यारों को सरोपा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। डुमरी तीन नंबर में अमलदीप और गगनदीप सिंह के परिवार ने अपने घर के पास पालकी साहिब का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मौके पर सुचा सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, अवतार सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.