प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फुल कोर्ट फेयरवेल में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली सहित अन्य न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव को विदाई दी।इससे पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में भी बुधवार को न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि अपनों के बीच आकर ऐसा कभी नहीं महसूस हुआ कि वह एक न्यायाधीश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पूर्व इसी ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में उन्होंने कुछ बोला था और जो बोला था वह गलत नहीं था। यह भी पढ़ें- जस्टिस शेखर यादव आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.