बलरामपुर, अप्रैल 11 -- हर्रैया सतघरवा/ बलरामपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज की संयुक्त टीम वन विभाग बरहवा रेंज तथा नवीं वाहिनी सशस्त्र सीमाबल जी कंपनी बरहवा नाका टीम गठित कर ग्राम लखाही पहुंची। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 07 किलोमीटर भारत की ओर स्थित है।गांव में सघन सर्च अभियान के दौरान एक पुराने एवं जर्जर मकान में छिपाकर रखी गई अवैध रूप से जंगली 03 बोटा सागौन तथा 06 बोटा शीशम की लकड़ी के बोटे बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से पूंछताछ की गई, लेकिन किसी ने लकड़ी छिपाने वाले या मकान मालिक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। तत्पश्चात संयुक्त टीम द्वारा लकड़ी को जब्त कर लिया गया।इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रेंज केस पंजीकृत किया गया है।इस संबंध मे रेंजर ब...