वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि जो बीत गया उसे भूलकर एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक बनें। भविष्य सुधारने के लिए पढ़ाई तथा कौशलपरक योजनाओं में अपना शत प्रतिशत दें। जिससे आपके माता-पिता और समाज गर्व करें। दोबारा ऐसी गलतियां न दोहराएं, जिससे वापस संस्था में आना पड़े। केंद्रीय राज्यमंत्री दोपहर में संप्रेक्षण गृह पहुंची थीं। उन्होंने किशोरों से उनकी दिनचर्या की जानकारी लेते हुए सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। किशोरों ने बताया कि सुबह 5 बजे उठ कर नित्य क्रिया के पश्चात योग करते हैं। उसके बाद नाश्ता करते हैं। मंत्री ने महिला कल्याण विभाग और संस्था के कर्मचारियों के कार्यों की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.